सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर मेयर से मिले कौंसलर

जालंधर| क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण को लेकर शनिवार को वार्ड-35 की कौंसलर हरशरण कौर हैप्पी ने मेयर वनीत धीर से मुलाकात की। इस मौके पर खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा िक वार्ड में मैनब्रो चौक से रविदास स्कूल और मॉडल टाउन श्मशानघाट तक पेयजल लाइन बिछाने में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए पेयजल लाइन बिछाने के बाद तुरंत सड़कों का निर्माण किया जाए। वहीं मेयर ने पाइपलाइन बिछाने के बाद सबसे पहले क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कौंसलर ने मेयर के सामने वार्ड में एलईडी लाइट समेत, अन्य मुद्दे भी उठाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *