कवर्धा| शहर की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे मवेशी अब लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। मुख्य मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों तक मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। सड़क पर मवेशियों के आपस में लड़ने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद नगर पालिका कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। समस्या गंभीर होती जा रही है।


