सड़कों पर मवेशी, दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

कुरूद | नगर पंचायत कुरूद की सड़कों में मवेशियों का जमावड़ा रहता है। सड़क में जगह-जगह मवेशी बैठे रहने से राहगीरों को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात के समय में तो कई बार बाइक चालक अपनी स्पीड में होने के कारण मवेशियों से भी टकरा जाते है। सड़कों में बैठे इन मवेशियों को हटाने की दिशा में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का ध्यान नहीं है। किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है, जबकि इन मार्गो से होकर रोजाना जनप्रतिनिधियों, नेताओं और अधिकारियों का आना-जाना होता है, फिर भी मवेशियों की धरपकड़ कर कांजी हाउस नहीं ले जाना किसी खतरे को आमंत्रण दिया जा रहा है। -कैलाश साहू, कुरूद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *