सड़क ऊंची होने से घरों में घुस रहा पानी:कीचड़ से स्कूली बच्चे परेशान, धार में लोग बोले- शिकायत पर भी सुधार नहीं हुआ

धार जिले के ग्राम कराड़िया के हरिजन मोहल्ले में जलभराव और कीचड़ से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क ऊंची होने के कारण घरों में गंदा पानी घुस रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, खेतों तक जाने के लिए सड़क पर मुरम डाली गई थी, जिससे सड़क घरों से ऊंची हो गई। इसका परिणाम यह हुआ कि पूरे मोहल्ले का गंदा पानी अब सीधे घरों में प्रवेश कर रहा है, जिससे कीचड़ और बदबू फैल रही है। स्कूली बच्चे हो रहे परेशान स्कूल जाने वाले बच्चे इस समस्या से सर्वाधिक प्रभावित हैं। दलदल बने रास्ते से गुजरने के लिए उन्हें पत्थरों पर पैर रखकर चलना पड़ता है, जिससे फिसलने और चोट लगने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत करने और सीएम हेल्पलाइन पर आवेदन देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सरपंच मौके पर आकर समस्या देखने तक नहीं आते। सरपंच बोले- तहसील में आवेदन भेजा सरपंच सुरेश मुनिया ने बताया कि जिन घरों के सामने सड़क बनी है, वह नीची जमीन है और पानी निकालने का कोई रास्ता नहीं है। समाधान के लिए तहसील में आवेदन भेजा गया है और आदेश मिलने के बाद ही कोई कार्य शुरू हो सकेगा। पटवारी ने मौके पर आने की बात कही थी, लेकिन अभी तक उनका दौरा नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *