नारायणगढ़ श्री हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे कचरे का ढेर लगाकर आग लगाई जा रही है। जापानी मील के पास लोग रोजाना कचरा फेंकते हैं। देर रात उसमें आग लगा दी जाती है। आग से उठता धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है। आग से सड़क किनारे लगे पेड़ों को भी नुकसान हो रहा है। इन पेड़ों में एक पीपल का पेड़ भी है। हिंदू मान्यता के अनुसार पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। लेकिन यहां पूजा की जगह लोग कचरा फेंकते हैं और उसमें आग लगा देते हैं। धुएं और आग से पीपल का पेड़ भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। प्रशासन को भी सख्ती करनी चाहिए।


