सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई बाइक…मौत:बेटी के ससुराल गया था पिता, वापसी के दौरान हादसा, सिर पर गंभीर चोट लगने से गई जान

दुर्ग में शनिवार रात बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे खड़ी लकड़ी की गाड़ी से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू कर दी है। घटना पाटन थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बालोद के पाकुरभाट निवासी विनोद यादव (50) के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी के घर डूंडेरा गए थे और वहां से वापस बालोद लौटते रहे थे। इस दौरान ग्राम धूमामर्रा के पास सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से भरी गाड़ी से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। सिर पर गंभीर चोट टक्कर इतनी भीषण थी कि विनोद यादव का हेलमेट टूट गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर सड़क किनारे खड़ी लकड़ी लदी गाड़ी से हुई। अंधेरा होने और सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला। विरोध के बाद हटाई गई गाड़ी घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने हादसे के बाद लकड़ी से भरी गाड़ी को हटाने का विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद ट्रैक्टर की मदद से उसे हटा लिया गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। शव को पीएम के लिए भिजवाया सूचना मिलने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों, सड़क पर खड़े वाहन की वैधता और गाड़ी चालक की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *