सड़क किनारे नशा करने वालों पर शुरू हुई कड़ाई, पुलिस ने युवकों को खदेड़ा

शराब दुकान के आसपास सड़क किनारे खड़े होकर नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार से कड़ाई शुरू कर दी है। मोरहाबादी, करमटोली और स्टेशन रोड के अलावा अन्य कई जगहों पर नशा करने वालों को खदेड़ा गया। नशा करने के बाद आपस में बहस और विवाद होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कड़ाई शुरू की है। शहर में विभिन्न जगहों पर शराब दुकान के आसपास ही युवकों का जमावड़ा लगा रहता है, जहां नशा करने के बाद विवाद शुरू होता है, जो मारपीट और फाय​रिंग तक पहुंच जाता है। तीन दिन पहले ही युवकों ने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हरमू रोड में आपस में हुए विवाद के बाद गोली चलाई थी। इसके बाद अन्य जगहों पर भी ऐहतियात के तौर पर कड़ाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *