सड़क किनारे मिला 34 साल के युवक का शव:तड़के साढ़े 4 बजे चाय पीकर निकला था घर से, घर से 500 मीटर दूर मिली लाश

अलवर के थानागाजी में नारायणपुर रोड पर मेवात होटल के पास हींसला गांव निवासी 34 साल का युवक रामावतार बलाई पुत्र प्रेमराम बलाई मृत मिला। जो मंगलवार तड़के 4 बजे घर से चाय पीकर निकला था। सुबह करीब 8 बजे उसका शव रोड किनारे पड़ा मिला। युवक के सिर पर चोट का निशान है। सूचना के बाद 108 एंबुलेंस से शव अस्पताल लेकर आया गया। 108 एंबुलेंस के यादराम यादव ने बताया कि हींसला गांव निवासी रामावतार का शव नारायणपुर रोड पर मिला है। उनके पास अशेाक नाम के व्यक्ति ने फोन किया था कि यहां कोई युवक अचेत पड़ा है। मौके पर गए तो रामावतार मृत था। जिसे तुरंत सीएचसी थानागाजी लेकर आए। यहां आने पर उसकी पहचान हो सकी। परिवार के लोगों ने बताया कि रामावतार मजदूरी का काम करता है। एक्सीडेंट में जान जाने का शक सुबह जल्दी उठता है। तड़के करीब साढ़े चार बजे चाय पीकर घर से पैदल ही निकला था। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर रोड किनारे पड़ा मिला। सिर पर चोट होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि पुलिस की जांच में साफ हो सकेगा। मृतक के दो बच्चे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *