सड़क की हालत खराब, जिम्मेदार नहीं दे रहें ध्यान

बडामुंडा | बिसरा प्रखंड मुख्यालय से डराईकेला पंचायत क्षेत्र के राताखंडी गांव को जोड़ने वाला ग्रामीण सड़क इतनी जर्जर है की पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल है। बारिश के दिनों में और रात के अंधेरे में इस सड़क से होकर गुजरना काफी जोखिम है। आए दिन ग्रामीण इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे है। लेकिन जिला प्रशासन को इन ग्रामीणों का जरा सा भी परवाह नहीं है। इस सड़क पर राताखंडी समेत आसपास के करीब 500 ग्रामीण आवाजाही करते है। ग्रामीणों की माने तो करीब 25 साल पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था। जिसके बाद करीब दश सालों से यह सड़क टूटे अवस्था में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की माने तो सरकार बदल गई,विधायक और सरपंच भी बदल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *