सड़क के बीचों बीच रेत डंप आने जाने में हो रही परेशानी

जांजगीर| शहर के नहर किनारे इन दिनों मरम्मत कार्य चल रहा है, लेकिन काम के दौरान सड़क के बीचों-बीच रेत डंप कर दी गई है। इससे आम लोगों को गुजरने में भारी परेशानी हो रही है। मरम्मत के नाम पर सड़क पर रेत के ढेर लगाए गए हैं, जिनके ऊपर से ही वाहन चालकों को गुजरना पड़ रहा है।न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इससे राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में तो किसी तरह वाहन निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में रेत के ढेर दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। इससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। – राधेश्याम खांडेकर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *