सड़क दुर्घटना में दो महिला समेत 3 घायल

भास्कर न्यूज | गढ़वा श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर रोड में नेपालखोह के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी सुमित्रा देवी पति राजू पासवान, उसकी बेटी कंचन कुमारी, दामाद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैयाडीह गांव निवासी राकेश पासवान शामिल हैं। इनमें सुमित्रा देवी के इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। जबकि राकेश पासवान एवं कंचन कुमारी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल श्री बंशीधर नगर में चल रहा है। बताया गया कि सुमित्रा देवी एवं उसके बेटी-दामाद एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भवनाथपुर से श्री बंशीधर नगर लौट रहे थे। इस दौरान नेपालखोह के समीप एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने राकेश पासवान की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में सुमित्रा देवी के दायां पैर में गंभीर चोट लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *