सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

भास्कर न्यूज | घाटशिला वीर शहीद तिलका मांझी की बुरूडीह मुराहिर डैम में जयंती मनाई गई। इसमें मुख्य रूप से पानमनी मणिकांत नायक तथा श्रीमंत बारिक ने उनके जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी दी। पानमोनी सिंग ने बताया कि तिलका बाबा का जन्म सन 1750 में 11 फरवरी को बिहार के सुल्तानगंज में हुआ था। उन्होंने उस समय अंग्रेज साम्राज्य के साथ सूदखोर, महाजन, जमींदार के शोषण जुल्म व अन्याय का विरोध करते हुए अपने आवाज बुलंद किया था। पारंपरिक हथियार से गोरिल्ला युद्ध का सैन्य वाहिनी तैयार कर सही दुश्मन की पहचान कर अचूक निशाना से दुश्मन का नींव को हिला कर रख दिया था। इसमें मुख्य रूप से अंकुर नामता, रंजीत भुईयां, बलराम नामता, सालगे मुर्मू, सुशांत गोराई, कंचन सिंह, दिनेश नामाता, पंकज भुईयां, लक्ष्मी नम्रता, वर्षा भुईयां, कमल आदि उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के अंतर्गत खड़गपुर ग्रामीण थाना के दो अलग- अलग इलाकों में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम घटना खड़गपुर ग्रामीण थाना के साकुंआ इलाके में घटी। मृतक का नाम अजीत मांडी (25)है। वह साकुंआ इलाके का निवासी था।वह अपने घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इलाके के लोगों ने सर्वप्रथम शव को सड़क के किनारे गिरा हुआ देखा था। द्वितीय घटना खड़गपुर ग्रामीण थाना के वालीपुर इलाके में घटी।मृतक का नाम शेख समीर (35)है।वह खड़गपुर के पांचबेड़िया इलाके का निवासी था।वह मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी को लेकर घर की ओर आ रहा था।इस दौरान पत्थर से लदी एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। जिससे समीर की घटना स्थल पर मौत हो गयी और उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गयी।स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुँचाया।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *