सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग:जेडीए अधिकारी पहुंचे मौके पर, लोगों ने बार-बार केवल आश्वासन देने का लगाया आरोप

जोधपुर में नए साल के तीन दिन पहले विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। यहां के रूप नगर साईं बाबा मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने धरना देकर रास्ता रोक दिया। लोगों का कहना है कि उनके इलाके में सड़कें टूटी पड़ी है और न तो उनकी मरम्मत करवाई जा रही है और ना ही नई सड़क बनाई जा रही है। धरना दे रहे लोगों ने बताया कि पिछले छह महीने से क्षेत्र में सड़कें टूटी पड़ी हैं। स्थानीय विधायक देवेंद्र जोशी भी कार्य शुरू करवाने को लेकर कई बार आश्वासन दे चुके हैं लेकिन अभी तक नई सड़क बनने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे लोग काफी परेशान है और उन्हें आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों के धरना देने की सूचना जब विधायक देवेंद्र जोशी के पास पहुंची तो उन्होंने जेडीए के अधिकारियों को मौके पर भेजा। अधिकारी धरनार्थियों से बातचीत कर रहे हैं। ये बैठे धरने पर धरने में मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष लखपत परिहार और अशोक विश्नोई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल होकर विरोध जता रहे हैं। धरने में सीमा भुवन माथुर,संजय ओझा, रूपाराम पटेल और लक्ष्मण प्रजापत सहित क्षेत्रवासी बैठकर विरोध जता रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *