सड़क पर अंधा मोड़, रेडियम या संकेतक नहीं लगा:मतदाता साक्षरता क्लब का किया जाएगा गठन

भारत निर्वाचन आयोग मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता साक्षरता क्लब का गठन करेगा। जिले के सभी मतदान केन्द्र, स्कूल, कॉलेज, उच्च शैक्षणिक संस्था, शासकीय व अशासकीय संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब स्थापित किए जाएंगे। भास्कर न्यूज | गाड़ाडीह बुधवार रात एक सड़क हादसे में ग्राम लुक निवासी मेश्राम वर्मा (30 वर्ष) की मौत हो गई। हादसा ग्राम हाथीडोब से गातापार मार्ग पर हुआ, जहां सड़क पर करीब 90 डिग्री का खतरनाक मोड़ है। प्रारंभिक तौर पर मामला सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा है, हालांकि परपोड़ी पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना स्थल पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड है और न ही रेडियम या संकेतक लगाए गए हैं। अंधे मोड़ के पास सड़क पर फैली मुरुम की परत और अवैध खनन से बने गड्ढे दुर्घटना का बड़ा कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुरुम खनन माफिया पर प्रशासन की मेहरबानी के चलते सड़क जानलेवा बनती जा रही है। हादसे के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही भी सामने आई। 50 हजार से अधिक आबादी वाले परपोड़ी क्षेत्र में एक भी शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को निजी वाहन से शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में एंबुलेंस सुविधा भी नहीं है, जिससे मरीजों को पिकअप या ई-रिक्शा में ढोना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *