जोधपुर के डांगियावास के पास सड़क हादसा सामने आया है। यहां लोडिंग टैक्सी ओर कार में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हादसा कुत्ते के अचानक सड़क पर आने की वजह से हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसा आज सुबह डांगियावास रिंग रोड पर हुआ। यहां एक कार डांगियावास की तरफ थी। उसके आगे टैक्सी चल रही थी। उसी दौरान टैक्सी के आगे सड़क पर कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में लोडिंग टैक्सी ने ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे से आ रही हैरियर कार टैक्सी से टकरा गई। इसके चलते दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार के एयरबैग भी खुल गए। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हाइवे से दूर हटाया।


