टोंक| ग्राम पंचायत कलमंडा गांव के आमली पुरोहितान में गोपीनाथ मंदिर के सामने रास्ता कीचड़ युक्त बना हुआ है। रास्ते की यह िस्थति पांच वर्षों से बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर नाली नहीं बनी हुई है। नाली के अभाव में गांव के घरों से निकला पानी रास्ते में जमा होकर रास्ते को कीचड़ बना रहा है। – प्रतीक पारीक, आमली पुरोहितान


