सड़क पर गिरा तेल, फिसलकर गिरे बाइक सवार, VIDEO:कोरबा में पिकअप से तेल गिरने से हादसा, घटना के बाद डाला गया रेत

कोरबा के सुभाष चौक पर शनिवार (13 दिसंबर) देर रात सड़क पर तेल फैलने से हड़कंप मच गया। इस तेल की चपेट में आने से कई बाइक और एक्टिवा सवार फिसलकर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वाहन से तेल ले जाया जा रहा था, तभी सुभाष चौक सिग्नल के पास काफी मात्रा में तेल सड़क पर गिर गया। इसके बाद एक के बाद एक कई दोपहिया वाहन चालक इसकी चपेट में आते गए। सामने आए वीडियो में एक एक्टिवा सवार युवक लगभग 25 मीटर तक फिसलते हुए आगे जा गिरा। यह युवक सीएसईबी कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है, जिसे चोटें आई हैं। कुल मिलाकर, लगभग आधा दर्जन लोग इस हादसे का शिकार हुए। सड़क पर रेत डालकर तेल के फैलाव को नियंत्रित किया हादसे को बढ़ता देख, स्थानीय दुकानदारों और कुछ लोगों ने सड़क पर रेत डालकर तेल के फैलाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान, सुभाष चौक पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत बैरिकेड लगाकर कुछ देर के लिए लोगों की आवाजाही रोक दी, जिससे और हादसे होने से बच गए। जानकारी के अनुसार, जिस पिकअप वाहन से तेल गिरा था, वह एक निजी कंपनी का था और कोरबा से इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बड़ी लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के हादसे में लोगों की जान भी जा सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *