सड़क पर गिरा बैग राजेश ने अभिकर्ता को लौटाया

बालोद| शहर के मधु चौक के पास सड़क पर गिरा बैग राजेश चोपड़ा को मिला। उसमें 32 हजार रुपए और पोस्ट ऑफिस से संबंधित दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि डाक अभिकर्ता शहर के सदन मार्ग निवासी मोहन टाटिया साइकिल से बैग खोजते हुए आगे बढ़ गया। उन्हें महसूस हुआ कि वह बैग उसी का है। उन्होंने उसके घर जाकर उनकी पत्नी नूतन टाटिया को बैग दे दिया। पत्नी ने उनके इस नेक कार्य की सराहना की और कहा कि इस तरह के ईमानदार कम मिलते हैं। यह रकम डाकघर में जमा करने की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *