हाईकोर्ट के सामने बनी अंडरग्राउंड पार्किंग से अब इस मुख्य सड़क पर जाम से राहत मिलेगी। बार एसोसिएशन के शपथ कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने शनिवार को इस अंडरग्राउंड पार्किंग का शुभारम्भ किया था और अब सोमवार से यहां वाहन खड़े हो सकेंगे। इस पार्किंग प्रोजेक्ट से 511 चौपहिया और 190 दुपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। अंडरग्राउंड पार्किंग चालू होने से अब हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक जाम से राहत मिलेगी। पार्किंग नहीं होने से इस सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होते थे और दिनभर में कई बार जाम लगता था। जेडीए ने सवा दो साल पहले इस पार्किंग का काम शुरू किया और 60 करोड़ रुपए में यह प्रोजेक्ट तैयार किया। इस पार्किंग को हाईकोर्ट प्रशासन ही चलाएगा। 7 लिफ्ट और पार्किंग से सीधे हाईकोर्ट जाने का सब-वे इस पार्किंग की खासियत यह है कि इसमें वाहन पार्किंग के बाद ऊपर आने के लिए 7 अलग-अलग लिफ्ट भी बनाई गई हैं, इसके अलावा पार्किंग से ही सीधे हाईकोर्ट तक जाने के लिए सब-वे बनाया गया है। 9 हजार स्क्वायर मीटर में बनी इस पार्किंग में दो तल अंडरग्राउंड हैं, जबकि ओपन पार्किंग भी है। इसे गोल्फ क्लब काम में लेगा। इसका पूरा एरिया 9 हजार स्क्वायर मीटर है। इसमें हाईकोर्ट गेट नम्बर दो से और भवानी सिंह मार्ग से भी एंट्री होगी। वहीं भगवानदास मार्ग से एग्जिट होगा। कुल लागत: 60 करोड़ रुपए काम शुरू हुआ था: सितंबर 2023 511 चौपहिया 190 दुपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे पार्किंग के अभाव में सड़क के दोनों तरफ खड़े होते थे वाहन, दिनभर लगता था लंबा जाम


