सड़क पर तलवार लेकर घूमता रहा युवक,VIDEO:दुकानदारों को धमकाते हुए आया नजर, लोगों में फैला रहा था दहशत

अजमेर में तलवार लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजा सर्किल चौराहे पर शराबी युवक ने धारदार तलवार लहराते हुए दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों ने युवक का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद अलवर गेट थाना पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन किया। वीडियो में युवक तलवार लेकर घूमता और दुकानदारों को धमकाते हुए नजर आ रहा है। अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *