सड़क पर पत्थर से भरा ट्रक अचानक पलटा:माता का थान में हुआ हादसा, बाइक सवार बाल बाल बचे, बाइक हुई क्षतिग्रस्त

जोधपुर शहर में बारिश का सीजन खत्म होने के बावजूद सड़क के निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला माता का थान थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां पर सड़क पर चल रहा पत्थरों से भरा ट्रक अचानक सड़क धंसने की वजह से पलट गया। इसकी वजह से ट्रक से भारी भरकम पत्थर जाकर सड़क पर गिर गए। हालांकि गनीमत रही की समीप ही निकल रहा बाइक सवार और उसका साथी बाल बाल बच गया। इधर घटना को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दरअसल आज दोपहर माता का थान थाना इलाके से एक खान से निकलकर ट्रक सड़क पर जा रहा था। ट्रक में भारी भरकम जोधपुर पत्थर लदे हुए थे। इसी दौरान अचानक सड़क धंस गई। इसके चलते ट्रक पलटी खा गया। इस दौरान पास ही चल रहे हैं बाइक चालक बाल बाल बचे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि पत्थर गिरने की वजह से उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें की माता का थान थाना क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी है। लेकिन निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने चलते इस तरीके हादसे सामने आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *