श्रीगंगानगर। सुदामा नगर सेकंड (खाटू श्याम मंदिर के पास) में नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है जिस कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। पैदल चलने वाले राहगीरों को इससे ज्यादा परेशानी हो रही है। यूआईटी व नगरपरिषद के कार्यालयों में शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नही हो रहा है। – जितेंद्र सिंह


