सड़क पर बिखरा है CUJ के छात्रों का शव:मांडर के मालटोटी डाइवर्सन में ट्रक ने कुचला, बंगाल के रहने वाले हैं दोनों

रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के मालटोटी डाइवर्सन में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दो छात्रों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले छात्र का नाम देवदास है। वहीं छात्रा का नाम ऐश्वर्या है। दोनों जियो-इफॉर्मेटिक डिपार्टमेंट के स्टूडेंट हैं। छात्र देवदास पीएचडी स्कॉलर था। वहीं छात्रा मास्टर्स पहले साल में पढ़ती थी। जानकारी के मुताबिक दोनों एक बाइक पर सवार हो कर ब्रांबे कैंपस से मनातू कैंपस जा रहे थे। इसी बीच डाइवर्सन के पास मालवाहक ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जहां शव पड़े हैं, वहां देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाइक सवार काफी दूर तक घसीटते चले गए हैं। चार घंटे से सड़क पर पड़ा है शव घटना की जानकारी मिलने के बाद सीयूजे प्रबंधन के लोग और बड़ी संख्या में छात्र घटनास्थल पर पहुंचे और डाइवर्सन के पास हादसे वाली जगह पर ही बैठ गए। घटनास्थल पर मौजूद छात्रों ने बताया कि अब तक प्रशासन की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। घटना सुबह के नौ बजे के करीब की बताई जा रही है। मौके पर एक एंबुलेंस भेज दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि पुलिस सही तरीके से एक्शन नहीं ली। छात्र आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन की वजह से ही ट्रक भागने में सफल रहा। आक्रोशित छात्र कार्रवाई की मांग करते हुए घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। वहीं दोनों स्टूडेंट्स के शव भी चार घंटे से वहीं पड़ा हुआ है। परिजनों को दी गई जानकारी आक्रोशित छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बंगाल के रहने वाले हैं। छात्रा हुबली की रहने वाली है। जबकि छात्र भी वहीं पास का है। दोनों के परिजनों को उनके गंभीर होने की बात बताई गई है।
वहीं सीयूजे प्रबंधन की ओर से भी प्रशासन से बातचीत की जा रही है। आक्रोशित छात्र मौके पर नारेबाजी भी कर रहे हैं। वहीं डाइवर्सन जाम कर देने से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *