सड़क पर भारी मशीनें मौजूद, निकलने की भी जगह नहीं:हमीदिया रोड का काम पूरा होने से पहले ही खोल दिया ट्रैफिक, रोज लग रहा जाम

हमीदिया रोड पर सड़क का काम पूरा होने से पहले ही ट्रैफिक को पूरी तरह खोल दिया गया। इससे यहां रोजाना जाम लग रहा है। नादरा बस स्टैंड चौराहे पर गुरुवार दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक भारी जाम रहा। यहां अभी अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड चौराहा और भोपाल टॉकीज चौराहा पर सड़क का निर्माण कार्य बाकी है। सड़क का निर्माण कार्य जारी होने से बीच रोड पर मशीनें मौजूद हैं। इसी बीच ट्रैफिक के भी चालू होने से वाहनों को निकलने की भी जगह नहीं मिलती है। पिछले लगभग ढाई महीने से इस सड़क का काम चल रहा है। इस रोड को एक महीने में पूरा हो जाना था।लेकिन, अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है। प्रति घंटे 15 हजार वाहन हमीदिया रोड पर प्रति घंटे 15 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। भोपाल टॉकीज और नादरा बस स्टैंड चौराहे पर सिग्नल नहीं होने से जाम की यह समस्या बढ़ जाती है। पीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी के बीच सिग्नल लगाने के लिए राशि को लेकर विवाद के चलते ये काम अटका हुआ है। सिग्नल न होने से मैन्युअली ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे ^हमीदिया रोड पर ट्रैफिक खुलने के बाद से तीनों पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात रहती है। यहां सिग्नल नहीं लगा होने से मैन्युअली ट्रैफिक को कंट्रोल करना पड़ रहा है, जो कारगर नहीं है।- विजय दुबे, एसीपी ट्रैफिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *