सड़क पर युवक को नकाबपोश बदमाशों ने पीटा…VIDEO:रंजिश का बदला लेने लात-घूसों और डंडों से मारपीट की, सीसीटीवी से जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की। घटना का 33 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान बदमाशों ने हवाई फायर भी किया, जिसकी आवाज वीडियो में साफ सुनी जा सकती है। यह वारदात झांसी रोड थाना क्षेत्र में आईटीएम कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो में दिख रहा युवक कौन है और हमला करने वाले बदमाश किस इलाके के हैं। मारपीट का वीडियो वहां से गुजर रही एक महिला ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की कही बात वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपियों की पहचान के लिए आईटीएम कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल थाने में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है और पहचान होने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *