सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने उड़ाया, VIDEO:हवा में उछलकर गिरी, मौके पर ही मौत; धार में हादसे का CCTV आया सामने

धार में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। बाइक घिसटते हुए सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। बाइक सवार गिर गया, लेकिन तुरंत ही खड़ा भी हो गया। वहीं, महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मनावर में 22 जनवरी को हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है। मृतक महिला की पहचान मनावर निवासी मलकाबी पति सलीम मोहम्मद शेख (55) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, मलकाबी बेहद गरीब परिवार से थी और मदरसे में खाना बनाने का काम करती थी। वह रोज की तरह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकली थी। जब वह सिंघाना रोड पार कर रही थी। सड़क के दोनों ओर देखकर चल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बाइक आई। वह हड़बड़ा गई और हादसा हो गया। बाइक सवार बेकाबू हो गया और सड़क किनारे घिसटते हुए चला गया। बाइक रुकी तो चालक भी उठ गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद सड़क पर पड़ी महिला को देखने के लिए पहुंचे। बाइक का नंबर MP 11 NL 3639 था। बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। इस मामले में मनावर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे में देखिए पूरा घटनाक्रम…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *