सड़क व नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास:विधायक अनिता भदेल ने कहा-आवागमन व पानी की निकासी सुगम होगी

अजमेर के श्रीनगर रोड़ राजा साइकिल से नाका मदार पुलिया तक सड़क और नाला निर्माण का शिलान्यास विधायक अनिता भदेल ने किया। इस पर 2.35 करोड़ खर्च होंगे। भदेल ने कांग्रेस राज के दौरान विकास कार्यों को रोके जाने का आरोप लगाया। साथ ही डबल इंजन की सरकार बनने के बाद चहुमुखी विकास का दावा किया। विधायक अनिता भदेल ने राजा साइकिल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर स्वागत किया और आतिशबाजी की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस राज्य में विकास कार्य अवरुद्ध हुए थे लेकिन अब डबल इंजन की सरकार राजस्थान में बनी है। ऐसे में अब हर तरफ विकास कार्यों की शुरुआत की जा रही है । इस सड़क से कई वार्डों में निवास करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यह सड़क नाका मदार तक पहुंचती है । ऐसे में कई परेशानियां सामने आ रही थी। इस सड़क के बनने के बाद आम जनता ने खुशी भी जाहिर की है वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी की भजनलाल सरकार द्वारा बजट के दौरान हर वर्ग का ध्यान रखा है और इसी का लाभ अब जनता को मिलने जा रहा है। देवनानी ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ अजमेर उत्तर विधानसभा के वार्ड 01 स्थित ज्ञान विहार में 600 मीटर लंबी मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। जिसकी कुल लागत 52 लाख रुपए है। ज्ञान विहार विकास समिति ने आभार जताया। देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर में विकास की गति निरंतर बनी रहेगी और नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रगति और उन्नति का यह क्रम निरन्तर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *