भास्कर न्यूज| भगत देवरी सांकरा थाना के तत्वावधान में रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक हेलमेट जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के महत पुलिस ने हेलमेट लगाकर बाइक रैली सांकरा से भगत देवरी तक निकाला गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना था, जिससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस अवसर पर थाना सांकरा की टीम ने स्थानीय नागरिकों को संदेश दिया कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और सुरक्षा का एक मीटर का नियम अपनाएं। यह अभियान सभी उम्र के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सफल प्रयास था। स्थानीय निवासियों ने अभियान की सराहना की।


