लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर, किचलू नगर ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में सड़क व्यवहार और यातायात नियमों के महत्व पर जोर दिया गया। स्कूल में नारा लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने रचनात्मक और प्रभावशाली नारों के जरिए सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। स्मार्टी मल्हान ने विशेष जागरूकता सत्र लिया। इसमें सड़क सुरक्षा के अहम पहलुओं और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत पर चर्चा की गई। प्रिंसिपल रंजू मंगल ने छात्रों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।


