बोकारो | जीजीपीएस बोकारो में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्यपूर्ण आयोजन किया गया। प्राचार्य अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता, कार्यशाला एवं सड़क जागरुकता अभियान जैसी सार्थक गतिविधियों में शामिल हुए। आयोजन का कुशल समन्वय राजेश कुमार सिंह ने की। शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के साथ-साथ कला विभाग एवं सांस्कृतिक विभाग ने उत्कृष्ट टींम भावना का परिचय देते हुए अभियान को कर्म और विचारों को प्रभावशाली जनआंदोलन में रूपांतरित किया।


