कोंडागांव जिले में सड़क दुर्घटनाओं से पशुओं की सुरक्षा के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। पशुपालन विभाग की टीम सड़क किनारे घूमने वाले पशुओं को रेडियम बेल्ट पहना रही है। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाए गए अभियान में पशुपालन विभाग की टीम ने 21 पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाई और 12 पशुओं का टीकाकरण भी किया। बता दें कि पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में अब तक 800 पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाई जा चुकी है। सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह डॉ. रुचिका सोनपिपरे और मालती नेताम के नेतृत्व में टीम ने अभियान के दौरान वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई। यह पहल पशुओं और वाहन चालकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित हो रही है। साल 2025 में अभी तक 70 पशुओं को यह बेल्ट पहनाई गई है। रेडियम बेल्ट रात में चमकती है। इससे वाहन चालकों को पशुओं को दूर से देखने में मदद मिलती है। रेडियम बेल्ट इन दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। साथ ही अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें। रात में सड़क पर घूमते पशु दिखाई नहीं देते हैं। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से जान-माल की हानि होती है। रेडियम बेल्ट इन दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक है।


