भास्कर न्यूज | चतरा उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा माह -2026 कार्यक्रम के निमित्त सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर शनिवार को हंटरगंज मुख्यालय पानी टंकी के समीप चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, चतरा जिला के पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम नंदन सिंह, डॉक्टर आदर्श कुमार एवं हंटरगंज प्रभारी डॉक्टर वेद प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में नेत्र के जाने-माने डॉक्टर गया से डॉ विजेंद्र कुमार पहुंचे और इस शिविर में अपना योगदान दिए । शिविर के माध्यम से सभी वाहन चालकों, महिलाओं अन्य लोगों का नेत्र जांच ,बीपी ,शुगर एवं अन्य रोगों का जांच किया गया और जांच कर आई ड्रॉप एवं दवा दिया गया । शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने बस चालक, ट्रक चालक अन्य गाड़ियों के चालक से अपील किये कि जब भी आप गाड़ी चलाएं नियमित रूप से नेत्र जांच एवं बीपी शुगर का जांच करवाते रहे और नियमित रूप से आई ड्रॉप एवं दवा लेते रहे। क्योंकि नेत्र में प्रॉब्लम होने या बीपी शुगर बढ़े या कम रहने से कभी भी घटना दुर्घटना हो सकती है। और यातायात के नियमों का पालन करें ।डॉक्टर आदर्श ने सभी सभी चालकों एवं अन्य लोगों से कहां की की कभी भी ड्रिंक करके वाहन ना चलाएं। जब भी कभी किसी के नेत्र में प्रॉब्लम हो बीपी शुगर की प्रॉब्लम हो तो सदर अस्पताल पहुंचकर नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और दवा लेते रहे। शिविर में जहानाबाद, गया एवं चतरा से जाने माने डॉक्टर डॉ कुमार अर्चित ,डॉक्टर सुबोध कुमार यादव, डॉक्टर दीप्ति किरण, डॉक्टर श्रुति राज, डॉक्टर पम्मी कुमारी, डॉक्टर ऋषिकेश कुमार पहुंचे और शिविर में अपना योगदान दिए।


