सड़क सुरक्षा गीत पर बच्चों ने प्रस्तुति देकर शपथ ली

भास्कर न्यूज| लुधियाना सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, पक्खोवाल रोड में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य बच्चों में सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार विकसित करना था। यह अभियान शिक्षा मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की साझेदारी में चलाया जा रहा है। इसका मकसद स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों का पालन, सड़क संकेतों की समझ और सुरक्षित यात्रा की आदतों पर जोर दिया गया। कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स ने अभियान के आधिकारिक गीत सड़क सुरक्षा गीत पर प्रस्तुति दी। यह गीत प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने तैयार किया है। बच्चों को जोड़ने के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन गतिविधियां भी कराई गईं। इसमें छात्रों ने रचनात्मक तरीके से सड़क सुरक्षा के संदेश दिए। प्रधानाचार्य डॉ. सतवंत कौर भुल्लर ने स्टाफ और स्टूडेंट्स के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *