सड़क सुरक्षा पर सेमिनार करवाया

जालंधर | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन में एनएसएस के सात दिवसीय कैंप के दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर एक स्पेशल सेमीनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर व प्रभारी, सांझ केंद्र रघबीर सिंह ने संबोधित करते हुए युवाओं को सड़क सुरक्षा के महत्व और जिम्मेदार व्यवहार के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा एएसआई सुखविंदर कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सेमीनार में एनएसएस स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा उपायों, यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले जिम्मेदार व्यवहार के प्रति प्रशिक्षित किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने संबोधन में युवाओं में सड़क सुरक्षा जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस जानकारीपूर्ण और प्रभावशाली सत्र के सफल आयोजन में एनएसएस अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *