सड़क सुरक्षा प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

डूंगरपुर| राज्य सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन थीम पर मनाया जा रहा है। पूरे माह के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी मनीष माथुर ने बताया कि शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉल में एसडी स्कूल डूंगरपुर के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। इस दौरान बच्चों को हेलमेट लगाने और बिना लाइसेंस वाहन न चलाने का संदेश दिया गया और सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के परिवहन निरीक्षक अभिषेक शर्मा, नागेन्द्र रोत, प्रवीण कलाल, कर्मचन्द बामणिया, हिमांशुराज सिंह, मयंक गमेती, भरत मीणा, अंशुमान सिंह, रॉयल परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *