सड़क सुरक्षा माह के तुरंत बाद कवर्धा में यह हाल:फेयरवेल पार्टी में कार से स्टंट करते 12वीं के स्टूडेंट्स की एंट्री

कवर्धा की सड़कों पर फेयरवेल पार्टी नहीं, बल्कि कानून की खुलेआम अवहेलना का जुलूस निकाला गया। शुक्रवार को एक निजी स्कूल के 12वीं के छात्र-छात्राएं तेज रफ्तार कार में स्टंट करते हुए फेयरवेल पार्टी में पहुंचे। कोई खिड़की से बाहर लटका दिखा, तो कोई सन रूफ खोलकर झूमता दिखाई दिया। छात्राएं मोबाइल से सेल्फी लेते हुए हुड़दंग मचाती रहीं और कार सरपट दौड़ती रही। यह वीडियो किसी रील का हिस्सा नहीं, बल्कि कानून का मजाक बनाने की जमीनी हकीकत है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कार को छात्र खुद चला रहे थे। मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक यह सीधा अपराध है। यह लापरवाही उन पालकों की भी है, जिन्होंने कार अपने नाबालिग बच्चों को सौंप दी और घर से निकलते वक्त टोका भी नहीं। फेयरवेल के जोश में छात्रों ने सिर्फ अपनी जान नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे आम लोगों को खतरा है। पालक चिन्हांकित, स्कूल संचालक तलब: डीएसपी कवर्धा डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि वीडियो के आधार पर स्टंट करते दिख रहे छात्रों के पालकों को चिह्नांकित कर लिया गया है। स्कूल संचालक को भी बुलाया गया है। मामले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *