सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशस्ति पत्र दिए

भास्कर न्यूज | कोंडागांव पुलिस द्वारा 1 से 31 जनवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक, गायन, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, पंचायत स्तर पर भी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन में अधिकारियों ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। प्रतियोगिता में चयनित छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया व चिन्हांकित सड़क सुरक्षा मितानों जिनके द्वारा विभिन्न सड़क दुर्घटना में घायलों की त्वरित मदद कर मार्ग व्यवस्था का सुचारू संचालन करने में यातायात पुलिस की मदद की ऐसे चयनित मितानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही हेलमेट वितरण कार्यक्रम के तहत नगरपालिका में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को चिन्हित कर हेलमेट वितरण किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आमजनों, छात्रों व शासकीय कर्मचारियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *