धमतरी| धमतरी की सड़कों से मवेशियों का राज हो गया है। नगर निगम की ओर से अर्जुनी में कांजी हाउस भी बनाया गया है, लेकिन मवेशियों की धरपकड़ कर उन्हें कांजी हाउस तक पहुंचाया नहीं जा रहा है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को गोकुलपुर-भटगांव मार्ग में बाइक में सवार होकर तीन युवक जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े एक मवेशी अचानक दौड़ गए, जिससे टकराकर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि बाइक की स्पीड कम थी, अन्यथा युवकों को चोट लग सकती थी। नगर निगम को मवेशियों की धरपकड़ अभियान को फिर से चालू करना चाहिए। – सूरज साहू, गोकुलपुर


