सड़क हादसा:बारात से लौट रही स्कार्पियो गाड़ी 3 बार पलटी, 6 घायल

शादी के बाद वापस लौट रही बारात की गाड़ियों में शामिल एक स्कार्पियो बेकाबू होकर 2-3 बार पलट गई। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार 6 लोग घायल हो गए। पीछे से आ रही गाड़ी में सभी को बाड़मेर जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर घायलों का इलाज शुरू किया है। घटना बाड़मेर ग्रामीण थाने के तिरसिगड़ी फांटे के पास की है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बारात बिशाला गांव से बाड़मेर की तरफ आ रही थी। बारात में चल रही स्कार्पियो गाड़ी मोड़ में बेकाबू होकर दो-तीन बार पलट गई। इससे उसमें सवार राणाराम, मनीष, किस्तुराराम, भोमाराम, भगवानाराम और भूराराम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने प्राइवेट गाड़ी से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया। जानकारी मिलने पर बाड़मेर ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाड़मेर ग्रामीण थानाधिकारी विक्रमसिंह ने बताया कि स्कार्पियो में सवार राणाराम पुत्र हुकमाराम जाट निवासी भादरेश, मनीष पुत्र धर्माराम निवासी भियाड़, किस्तुराराम पुत्र बाबूलाल जाट निवासी सांजटा, भूराराम पुत्र बीजाराम निवासी उण्डू, भंगवानाराम पुत्र भैराराम जाट निवासी मानासर, भोमाराम पुत्र हुकमाराम जाट निवासी भादरेश घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *