सड़क हादसा:महाकुम्भ स्नान के लिए जा रहे थे, कोरबा के 10 लोगों की मौत

प्रयागराज में शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कोरबा के 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बोलेरो और बस के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ था। मृतकों की पहचान संतोष सोनी (54), सौरभ सोनी (26), गंगादास वर्मा (53), दीपक वर्मा (28), ईश्वरी जायसवाल (45), भागीरथी जायसवाल (47), शिवा राजपूत (62), राजू साहू (38), सोमनाथ यादव (27) और अजय बंजारे (35) के रूप में हुई है। यह हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुआ था, जब बोलेरो में सवार लोग महाकुम्भ स्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए थे और सभी लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना शनिवार की तड़के 4 बजे दर्री पुलिस की टीम ने कलमीडुग्गू पहुंचकर पार्षद राधा बाई महंत समेत वार्ड के प्रमुख लोगों को दी। वार्ड के लोगों ने मृतकों के घर में मौजूद परिजन को मौत के बजाए प्रयागराज में दुर्घटना में उनके घायल होने की सूचना दी। बोलेरो के अंदर शवों को फंसा देखकर पुलिस ने गैस कटर मंगवाया। बोलेरो की बॉडी को काटकर मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि प्रयागराज प्रशासन-पुलिस से हम संपर्क में हैं। परिजन को सूचना दे दी गई है। कुछ परिजन शव को लेने रवाना हो गए हैं। प्रयागराज में कोऑर्डिनेट करके कार्रवाई में सहयोग करते हुए परिजन को मदद पहुंचाई जा रही है। मैं किसी तरह बच गया
बस में मौजूद घायल श्रद्धालु रोड़मल ने कहा कि बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे। बेकाबू बोलेरो सामने से बस से भिड़ गई। उस समय मैं जाग रहा था और बस के केबिन में बैठा था। मैं किसी तरह बच गया। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *