सड़क हादसे में एक की मौत, मामला दर्ज

होशियारपुर | सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत होने के चलते थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। एएसआई संजीव कुमार ने बताया के गांव घड़ियाल के वीरेंद्र सिंह ने बयान दर्ज करवाएं की 30 जनवरी को उसका भाई तेजिंदर सिंह गांव नूरपुर अपने रिश्तेदारों को मिलने गया था। जब वह वहां से वापस आ रहा था, तो मैं भी किसी निजी काम से उक्त मार्ग पर जा रहा था। रास्ते में देखा कि भाई सड़क पर गिर हुआ है और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। राहगीरों की मदद से जख्मी तेजिंदर सिंह को सिविल हॉस्पिटल शाम चौरासी दाखिल करवाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया। यहां भी हालत नाजुक बनी रही, इसके चलते डीएमसी लुधियाना में दाखिल कराया गया। 2 फरवरी को तेजिंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने वरिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *