सड़क हादसे में तीन की मौत:मृतकों में दो सगे भाई, अहमदाबाद मजदूरी करने घर से खमेरा बस स्टैंड जा रहे थे, निजी बस ने मारी टक्कर

जिले के खमेरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जिसमें दो सगे भाई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात 11 बजे नरवाली मोड पर हुआ जहां निजी ट्रैवल्स ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां से गुजरे कुछ राहगीरों ने तत्काल खमेरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की जानकारी जुटाई। जिसमें पता चला कि तीनों घायल सुवाला नरू गांव के रहने वाले हैं। जिन्हे घाटोल सीएचसी के जाया गया। वहां से बांसवाड़ा रेफर किया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया। मृतकों में कन्हैयालाल पुत्र केसरिया और भैरूलाल पुत्र केसरिया सगे भाई हैं। वहीं सेनिया पुत्र शंभू दोस्त हैं। अहमदाबाद जाने के लिए निकले थे घर से परिजनों के अनुसार भेरूलाल और सेनिया अहमदाबाद में मजदूरी करते थे। दोनों को खमेरा बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए कन्हैयालाल निकला था। बाइक भेरूलाल चला रहा था। सामने से बस ने टक्कर मार दी। कन्हैयालाल,भेरूलाल दोनों सगे भाई थे। दोनों अविवाहित थे। पिता केसरिया की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। घर में मां अकेली है ऐसे में दोनों मजदूरी कर घर चलाते थे। वहीं सेनिया के दो छोटे बच्चे है। पत्नी व मां परिवार में है। ये मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। कंटेंट – राहुल शर्मा घाटोल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *