पलामू में सड़क दुर्घटना में बारात से लौटने के दौरान दूल्हे के ममेरे भाई की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा ट्रक और कार की टक्कर से मेदिनीनगर-औरंगाबाद नेशनल हाईवे पर नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी में हुआ। छतरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था सत्येंद्र मृतक की पहचान कार चला रहे गाड़ी मालिक छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सत्येंद्र कुमार यादव (26) के रूप में की गई। वहीं, घायलों में छतरपुर थाना क्षेत्र के खोड़ी निवासी मनीष यादव (28), सतीश यादव (22), राजू यादव (23) सहित एक अन्य शामिल है। शादी के बाद सुबह बाराती लौट रहे थे वापस घर मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम बारात खोड़ी से गढ़वा जिला के रमकंडा अंतर्गत रक्सी गांव गई थी। शादी होने के बाद बाराती सोमवार सुबह वापस घर लौट रहे थे। तड़के तीन बजे के करीब सत्येन्द्र भी बारातियों के साथ लौट रहा था। इसी बीच नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। चारों घायलों को किया गया रेफर हादसे के बाद सत्येंद्र ड्राइविंग सीट पर ही फंस गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर नावाबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को एमएमसीएच भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी चारों को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक सत्येंद्र के तीन छोटे बच्चे हैं। इधर, पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक और ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है। —————————————– ये भी खबर पढ़िए गिरिडीह में बारात से लौट रही फैमिली हादसे का शिकार:ट्रक से टकराई कार, एक की मौत; 5 लोग गंभीर रूप से घायल गिरिडीह में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा हीरोडीह थाना क्षेत्र के जमुआ-खोरिमहुआ मुख्य मार्ग स्थित बलेडीह में हुई। दुर्घटना तेज रफ्तार कार के अपने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मारने की वजह से हुई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के दोनों बैलून खुल गए। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से बर्बाद हो गया। कार सवार सभी बारात से जमुआ लौट रहे थे। पढ़िए पूरी खबर…


