सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल:बाइक पर दोनों घर की ओर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ एक्सीडेंट

बाइक पर घर लौट रहे पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर कार दी। इससे पति सिर के बल गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल हो गई। घटना बालोतरा जिले के समदड़ी थानान्तर्गत स्टेट हाईवे 66 करमावास गांव कल रात की है। सूचना मिलने पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को रात को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। घायल का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। वहीं पुलिस हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार समदड़ी जूनीवासी निवासी बाबूलाल (48) पुत्र मांगीलाल और उसकी पत्नी पूरा देवी बाइक पर मंगलवार को फूलण अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए थे। शाम को फूलण से वापस अपने घर की स्टेट हाईवे 66 से घर लौट रहे थे। करमावास गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पति बाबूलाल सिर के बल नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पत्नी को मामूली चोटें आई है। आसपास के लोगों ने दोनों को समदड़ी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर बाबूलाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर रात को समदड़ी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पत्नी पूरा देवी का समदड़ी हॉस्पिटल में इलाज करवाया गया। इसके बाद हालात ठीक होने पर हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई है। समदड़ी थाने के हेड कांस्टेबल दौलाराम ने बताया- मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक कमठा मजदूर मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमठा मजदूरी करते थे। इसके तीन लड़के व एक लड़की है। हादसे के बाद घर पर मातम छा गया। वहीं परिवार के रो-रोकर बुरे हाल हो रहे है। इनपुट : महावीर सैन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *