सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:सूरजपुर में पिकअप ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 3 घायल

सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बैकुंठपुर मार्ग पर सूतिया नाला के पास हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ है। शनिवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार व्यक्ति सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धान से लदे एक पिकअप के चालक ने उनकी बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *