चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के रामसिंहपुरा गांव में मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चौथ का बरवाड़ा पुलिस को रिपोर्ट देकर बजरी के ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना होने की बात कही है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को चौथ का बरवाड़ा CHC की मोर्चरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर मामले में थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में कौन सा वाहन शामिल था। इसको लेकर अभी जांच की जा रही है। शौच जाते समय हुआ हादसा बुजुर्ग के बेटे मानसिंह मीणा की ओर से पुलिस को दी गई। रिपोर्ट में मानसिंह ने बताया कि यह मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे उसके पिता श्रीपाल मीणा (60) साल शौच के लिए जा रहा था। अन्य दिनों की तरह जब उसने सड़क को क्रॉस किया तो इस दौरान कई वाहन तेज गति से गुजरे। जिसमें से बजरी के एक वाहन ने टक्कर मारने से वह गंभीर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों की सहायता से चौथ का बरवाड़ा CHC लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को चौथ का बरवाड़ा CHC की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस की ओर से पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर व्याप्त है।


