शाजापुर के उज्जैन मक्सी रोड पर 8 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में घायल हुए मक्सी के भाजपा नेता डॉ रवि पांडे के बेटे मयंक पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया। हादसे के बाद से ही मयंक का इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार रात को मयंक को इंदौर से शाजापुर जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। हादसे में मयंक को सर और सीने में गंभीर चोट आई थी। 8 दिसंबर को मयंक के जीजा नीतीश भारद्वाज निवासी गाजियाबाद और चचेरे भाई अटल की मौके पर ही मौत हो गई थी। मयंक की बहन वागीशा पांडे का गंभीर अवस्था में इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। निज निवास से निकली मयंक की अंतिम यात्रा में मक्सी नगर समेत जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ ने मुक्ति धाम पर मयंक को श्रद्धांजलि अर्पित की।


