शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में कार व स्कूटी की आमने सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। महिला दीपिका शर्मा (53) नांता इलाके में पार्श्वनाथ अपार्टमेंट की रहने वाली थी। जो सुबह स्कूटी से सब्जी मंडी जा रही थी। कोटा बैराज की नई पुलिया कार ने टक्कर मार दी। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। पड़ोसी मिनी जैन ने बताया की दीपिका अपार्टमेंट के नीचे किराए से सब्जी की दुकान लगती थी। रोज सुबह वो मंडी में सब्जी लेने जाती थी। आज सुबह करीब 7 बजे घर से निकलकर गुमानपुरा सब्जी मंडी जा रही थी। कोटा बैराज की पुलिया पर सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी डैमेज हो गई। दीपिका के सिर में गंभीर चोट लगी। उसके कान व नाक से खून बहने लगा। कार चालक ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचित किया। फिर दीपिका को हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान दीपिका की मौत हो गई। दीपिका 10 साल से सब्जी की दुकान लगा रही थी। उसके एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। कुन्हाड़ी थाना ASI अनिल शर्मा ने बताया कि कोटा बैराज की नई पुलिया पर एक्सीडेंट हुआ था। लापरवाह कार सवार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार ही घायल महिला को हॉस्पिटल लाया। जहां महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


