सड़क हादसे में युवक की मौत:खेत मे फसल को पानी देकर दोस्त के साथ लौट रहा था, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मारी

बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के मेहराना गांव निवासी युवक मनीष मीणा (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मनीष मीणा अपने दोस्त गिर्राज मीणा के साथ खेत में फसलों में पानी देकर सोमवार रात के बाइक से घर आ लौट रहा रास्ते में पाटन रोड पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गम्भीर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। मनीष के चाचा ब्रह्मानंद मीणा ने बताया कि मनीष शाम के समय खेत पर गया था। रात 9 बजे करीब बाइक से वापस लौट रहा था। उसके साथ उसका दोस्त गिर्राज भी था। रास्ते मे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीर ने मनीष के फोन से दोस्त के फोन लगाया तब जाकर घटना का पता लगा।दोनों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए कोटा लाए। जहां मनीष की मौत हो गई। गिर्राज का एक हाथ फैक्चर हो गया। एक्सीडेंट कैसे हुआ इस बारें में पता नहीं। केशवरायपाटन थाना के एएसआई नंद सिंह ने बताया कि मनीष मीणा और गिर्राज मीणा अपने खेत पर फसलों को पानी देने के बाद घर जा रहे थे। रास्ते में कदम रिसोर्ट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। सिर पर चोट लगने से मनीष की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *