सड़क हादसे में 1 की मौत, 2 गंभीर घायल:मेड़ता से तनोट मंदिर दर्शन करने जा रहे थे सभी दोस्त, ओवरटेक करते हुए पलटी कार

जैसलमेर के देवीकोट इलाके के छोड़ गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई वहीं चार घायल हो गए। घायलों में एक युवती भी शामिल है। युवक व युवती की गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया। वहीं 2 अन्य का जवाहिर हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस की टीम जवाहिर हॉस्पिटल पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि सभी मेड़ता रोड के रहने वाले हैं और जैसलमेर के तनोट माता मंदिर के दर्शन करने आ रहे थे। इस दौरान तेज गति से ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। ड्राइवर की मौत, 2 अन्य रेफर जानकारी के अनुसार देव, भूमि, दीपक सोलंकी, रोहित सोलंकी व अजय घांची, सभी की उम्र 20-25 साल है। बुधवार को मेड़ता रोड से स्विफ्ट कार में जैसलमेर के लिए रवाना हुए। जैसलमेर के देवीकोट इलाके के छोड़ गांव के पास तेज गति से चल रही कार ओवर टेक करने के चक्कर में पलट गई। कार के पलटने से कार ड्राइव कर रहे देव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भूमि और दीपक के गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों ने उनको निजी गाड़ियों में जैसलमेर स्थित जवाहिर हॉस्पिटल लाए जहां उनका इलाज किया गया। मृतक देव के शव को जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया, वहीं भूमि और दीपक को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी देकर जैसलमेर बुलाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *